तहसील में मल्टी स्टोरी पार्किंग का विरोध

रुड़की। तहसील परिसर में प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग का अधिवक्ता विरोध करेंगे। अधिवक्ताओं ने बैठक कर कहा कि किसी कीमत पर भी अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़कर मल्टी स्टोरी पार्किंग नहीं बनने दी जाएगी। रुड़की तहसील परिसर के बार रूम में रुड़की एडवोकेट एसोसिएशन के बैनर तले आमसभा आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि शासन ने तहसील प्रांगण में अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़कर पार्किंग बनाए जाने का निर्णय लिया है। इसे अधिवक्ता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने चैंबर नहीं टूटने देंगे। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शर्मा ने की। संचालन सचिव राव नावेद आलम ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष बबलू गौतम, संजय शर्मा, ठाकुर नरेंद्र, प्रेमचंद सैनी, राव राशिद, चौधरी कल्याण सिंह, चौधरी सुखपाल सिंह, नवीन जैन, सत्येंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *