आप ने की पेपर लीक मामले की जांच की मांग
चमोली। राज्य में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले व पेपर लीक तथा लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में अनियमिताओं मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी हिमाशुं खुराना के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में आप ने सीएम से सीबीआई जांच की मांग उठाई है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भवान सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर कहा कि भर्ती घोटाला व पेपर लीक तथा परीक्षाओं में अनियमिताओं की त्वरित जांच कर अपराधियों को दडिंत किया जाय। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चद्रशेखर भटट, पूर्व प्रभारी अनूप रावत, पूर्व संगठन मंत्री कुलदीप सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह, सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।
