चम्पावत में बंद हैं 27 ग्रामीण सड़कें
चम्पावत। चम्पावत जिले में 27 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। भारी बारिश की वजह से इन सड़कों में जगह-जगह मलबा आ गया है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों का अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। चम्पावत में बीते दिन हुई भारी बारिश से 27 सड़कों में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक पुनाबे-सिप्टी-न्याड़ी, सूखीढांग-धूरा-रीठासाहिब, धौन-दियूरी, रीठासाहिब-मीडार सड़क में मलबा आ गया है। बताया कि सिप्टी-सिमाड़, गोली-बिरगुल, ज्योस्यूड़ा-निलौटी, धौन-सल्ली, धौन-दियूरी-बजौन, चल्थी-नौलापानी, सिप्टी-अमकड़िया, बगौटी-डुंगरालेटी सड़क में आवाजाही ठप हो गई है। इसके अलावा स्याला-पोथ, बलूटा-पासम, बांकू-सुल्ला-पासम, लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत, मूलाकोट-भूइंया, थुवामौनी-बांस बस्वाड़ी, चौमेल-मउ-शीलबरूड़ी, कामाज्यूला-भनार, बाराकोट-मटियाल, चिलिया-पुनौली, बाराकोट-कोठेरा, गल्लागांव-देवलमाफी, सिमलखेत-सिब्योली, पनिया-रीठाखाल, टाकखंदक-बालातड़ी सड़क भी बंद चल रही है।
