चम्पावत में नंदा-सुनंदा महोत्सव 20 से होगा
चम्पावत। चम्पावत में नंदा सुनंदा महोत्सव 20 सितंबर से होगा। आयोजन समिति ने सात दिनी महोत्सव को लेकर कार्यक्रम तय किए। 21 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। चम्पावत बालेश्वर मंदिर में नंदा सुनंदा महोत्सव 20 सितंबर से होगा। समिति अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि इस दिन देव डांगर स्नान और वेदी निर्माण होगा। 21 सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। गणेश पूजा, मातृका, नवग्रह, वास्तु व क्षेत्रपाल पूजा होगी। 22 सितंबर को वेदी पूजा, शिव पूजा, हनुमान पूजा, भैरव पूजा होगी। सायं चार बजे कदली वृक्ष को आमंत्रण दिया जाएगा। 23 सितंबर को कदली वृक्ष आगमन होगा। इसके बाद मां नंदा सुनंदा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 24 सितंबर को विशेष पूजन होगा। 25 सितंबर को हवन के बाद डोला यात्रा निकाली जाएगी। 26 सितंबर को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, देवीलाल वर्मा, अशोक वर्मा, विकास साह, हरीश तड़ागी, अमित वर्मा, जगदीश वर्मा, बसंत वर्मा, मुक्तेश वर्मा, रोहित तड़ागी, रितेश राय आदि मौजूद रहे।
