बीएड प्रवेश परीक्षा दोबारा कराने की मांग
चम्पावत। बारिश की वजह से बीएड परीक्षा देने से वंचित छात्र छात्राओं ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। तरुणा कलौनी, प्रियंका बिष्ट, राकेश जोशी, प्रतिभा पांडेय, नीरज कुमार, सुनील विश्वकर्मा, रोहित रावत आदि का कहना है कि बीते रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई थी। उनका परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ में बनाया गया था। लेकिन भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इस वजह से वे परीक्षा देने नहीं जा सके। उन्होंने दोबारा से प्रवेश परीक्षा कराने की मांग की है।
