एलपीजी पंचायत का आयोजन किया


विकासनगर। कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज कोरवा में रविवार को पल्लवी गैस एजेंसी कालसी के द्वारा एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। एलपीजी पंचायत में एलपीजी सेफ्टी क्लीनिक और पर्यावरण के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। कक्षा आठ से लेकर 12वीं तक के बच्चों को एलपीजी की उपयोगिता और उसके महत्व के बारे में बताया गया और पर्यावरण को बचाने में एलपीजी का कितना योगदान है उसके बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सभी ने निबंध के माध्यम से पर्यावरण संबंधित हर पहलू को बहुत ही अच्छी तरीके से लिखा। प्रतियोगिता में में 150 सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें पांच छात्र-छात्राओं को जिन्होंने पर्यावरण विषय पर निबंध बहुत अच्छी तरह से लिखा था, उनको सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *