सगाई समारोह में गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रुड़की।  गांव गी-सतीपुर में एक युवक की सगाई समारोह के दौरान खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जो पंडाल तक फैल गई। लोगों ने बामुश्किल पानी डालकर आग पर काबू पाया। गांव गी-सतीपुर में गुरुवार को एक युवक की सगाई थी। सगाई में आने वाले मेहमानों के लिए हलवाई टेंट लगाकर खाना बना रहे थे। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर में आग लगते ही पंडाल में भी आग फैल गई। आग लगने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। पंडाल में रखी कुर्सियां व टेंट आदि जलने लगे परिजनों व ग्रामीणों ने आग पर पानी डालकर बामुश्किल काबू पाया। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस व ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने से कुछ नुकसान के अलावा बड़ा हादसा होने से बच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *