जल भराव की समस्या देखी
रुड़की। एसडीएम वैभव गुप्ता के साथ एनआईएच के वैज्ञानिक डॉ. ओंकार सिंह, डॉ. सुमंत कुमार, डॉ. विनय चंद्र त्यागी और एनएचआई के नवीन रावत ने किशनपुर गांव की सर्विस लेन पर बने नाले का निरीक्षण किया। नाले में कुछ प्राइवेट नालों को भी जोड़ा गया है। इसमें कचरा इकट्ठा होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है। बताया कि जिन फैक्ट्रियों का पानी नाले में डाला गया है उनको नोटिस जारी किया जाएगा और जिन प्राइवेट नालों का पानी नाले में छोड़ा गया है, उन नालों का पानी तालाब में छोड़ा जाएगा। जिससे बरसात के दिनों में सर्विस लेन पर पानी की समस्या न बने।
