चोरी की दो बाइकों के साथ एक गिरफ्तार

रुड़की।  पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खेलपुर गांव के समीप एक युवक को चेकिंग के दौरान रोक लिया। युवक से बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन युवक कागज नहीं दिखा पाया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की होना बताया। उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित कुमार निवासी कुंजा बहादुरपुर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *