स्वतन्त्रता दिवस समारोह के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

सोलन।

 उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने आज कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वतन्त्रता दिवस समारोह के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
डाॅ. विकास सूद ने कहा उपमण्डलीय स्वतन्त्रता दिवस समारोह कण्डाघाट के पड़ाव में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी जाए।

उन्होंने जल शक्ति, लोक निर्माण तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को समारोह के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संगीता उप्पल, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनेश, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे, कोषाधिकारी जुगल किशोर बोहरा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनीष, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *