कण्डाघाट में स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के सम्बन्ध में बैठक आयोजित


सोलन।

उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने आज कण्डाघाट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021 के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।
डाॅ. विकास सूद ने कहा 09 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छ हिमाचल अभियान कार्यान्वित किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आसपास के परिवेश की स्वच्छता सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालय के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करवाएं। खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक जल स्त्रोतों तथा विद्यालयों में पेयजल टंकियों को नियमित तौर पर साफ करते रहें।
उपमण्डलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एवं नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव को निर्देश दिए कि क्षेत्र में कूड़े का समुचित एकत्रिकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी उपमंडल के अस्पतालों में ग्राम पंचायत प्रधानों के सहयोग से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि उपमंडल में कोविड-19 से बचाव के लिए जारी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए।
तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, खण्ड विकास अधिकारी एचसी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संगीता उप्पल, नगर पंचायत कण्डाघाट के सचिव रजनीश, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे, कोषाधिकारी जुगल किशोर बोहरा, खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक मनीष, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *