कार में अचानक लगी आग, जलकर राख

विकासनगर।

चकराता लाखामंडल मोटर मार्ग पर जखाधार के समीप स्थित समोग गाड़ धोडिया पुल के पास एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी। कार चालक के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन कार तब तक जलकर राख हो गयी।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे क्वासी गांव निवासी चालक अरविंद सिंह पुत्र दौलत सिह गांव से कार को धुलने के लिए जाखाधार के पास स्थित समोग गाड़ धोडिया पुल पर ले गया। कार को धोने के बाद जैसे ही चालक ने कार को स्टार्ट किया तो कार में से एकदम धुंआ निकलने लगा। घबराया चालक आनन फानन में कार के कागज निकालकर कार से उतर गया। इतने में कार ने भीषण आग पकड़ ली। देखते ही देखते कार धू धू कर जलने लगी। चालक के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नहीं बुझ पाई। पूरी कार जलकर राख हो गयी। राजस्व उप निरीक्षक क्वासी अखिलेश कुमार ने बताया कि बताया कि वाहन मालिक जयपाल पुत्र सन्तराम निवासी खारसी द्वारा सूचना दी गयी है। घटना की सूचना एसडीएम को भेजी जा रही है। कार में आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कार की तारों में स्पार्किंग होने से संभवत: आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *