बढ़ता जा रहा होर्डिंग विवाद
देहरादून।
राजपुर रोड पर राष्ट्रपति के आशियाने के सामने नगर निगम से तय कंपनी के होर्डिंग उखाड़े जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। शनिवार को निगम की अनुबंधित कंपनी के कर्मचारी फिर से यहां होर्डिंग लगाने पहुंचे तो एक सरकारी संस्थान के सुरक्षा गार्डों ने विवाद कर होर्डिंग नहीं लगाने दिए। विज्ञापन कंपनी ट्वंटी फॉर बाय सेवन के निदेशक पीयूष नागलिया का आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल तक छीने गए। कर्मचारियों को धमकी दी गई।
