रेडियोलॉजिस्ट के अस्पताल पहुंचने से मरीजों को राहत

देहरादून।

दून अस्पताल में शनिवार को प्रेमनगर अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट डा. शिव मोहन शुक्ला पहुंचे और उन्होंने सामान्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किये। उन्होंने एवं वरिष्ठ रेडियो तकनीशियन जसलीन कौर ने आईपीडी एवं ओपीडी के 25 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किये। इसके बाद उन्होंने प्रेमनगर अस्पताल में भी इतने ही अल्ट्रासाउंड किये। वहीं रेडियोलॉजिस्ट डा. सुबोध नौटियाल ने गर्भवती महिलाओं के 40 अल्ट्रासाउंड किये। दून अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्टों के छुट्टी चले जाने एवं एक के इस्तीफा देने की वजह से यहां सामान्य अल्ट्रासाउंड ठप हो गये थे। जिससे मरीजों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की। एमएस डा. केसी पंत ने बताया कि सोमवार से व्यवस्था ठीक हो जाएगी। प्रेमनगर एवं कोरोनेशन अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में वेटिंग खत्म करने को लेकर सेवाएं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *