भाजपा कार्यक्रताओं ने मन की बात सुनी
रुड़की
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट नवीन कुमार जैन के कैम्प कार्यलय पर मन की बात के 107 वें संस्करण को सुना। साथ ही संविधान दिवस पर पार्टी नेताओं ने विचार रखे। भाजपा नेता नवीन कुमार जैन ने बताया कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। हमें डॉ. भीमराव आंबेडकर की ओर से रचित संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ लेनी चाहिए। इस अवसर पर सुधीर चौधरी, अनुज, इंद्र बधान, सुजीत कुमार शर्मा, सुनील कुमार गोयल, अजित गुप्ता, नरेश अग्रवाल, सचिन, आशीष, अभिनव गोयल, नीरज कपिल, रोहित, नरेश कुमार, मुकेश, राजेश वर्मा, पंकज जैन, मदन श्रीवास्तव, सुमित बिरला आदि मौजूद रहे।
