बुल्लावाला में हाथियों ने मचाया उत्पात

ऋषिकेश

बुल्लावाला में हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों की सुरक्षा फेंसिंग तोड़ते हुए कई बीघा सरसों और गेहूं की फसलों को हाथियों ने पैरों तले रौंद दिया। हाथियों को भागने के दौरान ग्रामीण बालबाल बचे। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे बुल्लावाला में 18 फरवरी की देर रात हाथियों का झुंड आ धमका। उन्होंने गांव में उत्पात मचाते हुए धनपाल सिंह नेगी के घर की सुरक्षा तारबाड़ को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथियों ने उनकी गेहूं और सरसों की फसल को रौंद डाला। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हवाई फायर कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया, तो झुंड ने ग्रामीणों पर ही हमला कर दिया। बामुश्किल भागकर ग्रामीणों ने जान बचाई। स्थानीय ग्रामीण रणजीत सिंह, जसवंत सिंह, आयशा ने राजाजी पार्क प्रशासन से वन्यजीवों से सुरक्षा की मांग की है। वन्यजीवों की आमद नहीं रुकने पर पार्क प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *