ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटाने की मांग

विकासनगर

तहसील क्षेत्र की अटकफार्म पंचायत के ग्रामीणों ने भू माफिया पर ग्राम समाज की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते ग्राम समाज की जमीन खुर्दबुर्द हो रही है। बताया कि इस जमीन पर ग्रामीणों के पशुओं के लिए चारागाह के साथ ही बच्चों के खेलने का मैदान है। ग्रामीणों ने कहा कि अटकफार्म में पिछले एक वर्ष से अधिक समय से संस्थान ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। जिसके चलते गांव में पशुओं के चारागाह की भी कमी हो गई है। जबकि कई जगहों पर आम रास्ते भी संकरे हो रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध जताने के बावजूद अवैध निर्माण बदस्तूर जारी है। स्थानीय राजस्व कर्मी भी अवैध कब्जा हटाने को कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंप कर पंचायत की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में त्रेपन सिंह, अमीर सिंह, भीम सिंह, पदम सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *