कच्ची शराब ले जा रहा एक गिरफ्तार
रुड़की
खानपुर थाने के एसआई रुकम सिंह, सिपाही सुनील सिंह और सुखविंदर सिंह शनिवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने केन में दस लीटर कच्ची शराब भरकर ले जा रहे राजवीर पुत्र भागीरथ निवासी माड़ाबेला को पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
