आईटीबीपी ने किया घायल श्रमिक का उपचार किया


चमोली

 केदारनाथ पुनर्निर्माण में लगे एक श्रमिक का प्राथमिक उपचार आईटीबीपी ने गौचर हवाई पट्टी पर किया। आईटीबीपी के आठवीं वाहिनी के कमान अधिकारी एच. सिद्दीकी ने बताया कि केदारनाथ पुनर्निर्माण में श्रमिक अरुण कुमार घायल हो गया था। जिसे चिनूक हेली से गौचर हवाई पट्टी लाया गया। जहां वाहिनी के चिकित्सक डॉ. एमजी मौना ने उसका उपचार किया। जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ सिद्दीकी ने बताया कि वाहिनी के जवान सीमा सुरक्षा के साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से भी लोगों की सेवा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *