एनएसएस इकाई ने किया पोषण वाटिका का निर्माण
विकासनगर।
आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़ की एनएसएस इकाई ने सुपोषित भारत अभियान के तहत पोषण वाटिका का निर्माण किया है। छात्र-छात्राओं ने वाटिका में विभिन्न जड़ी-बूटियों के साथ हरी सब्जियों का रोपण किया है। सोमवार सुबह विद्यालय में आयोजित एनएसएस कार्यकारिणी के सुपोषित भारत अभियान का शुभारम्भ प्रधानाचार्य अनिल सिंह नेगी ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए हरि साग सब्जियों और पौष्टिक आहार का सेवन करने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न जड़ी बूटियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने जगह-जगह से एकत्र किए गये आंवला, हल्दी, एलोवेरा, कटहल, तुलसी, हरी सब्जियों और जड़ी बूटियों के पौधों को विद्यालय में बनाई गई पोषण वाटिका में रोपा। छात्र-छात्राओं ने वाटिका और रोपे गये पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर प्रीति, विभा, पिताम्बर सिंह, विनोद वर्मा, हेमंत, इशिता, सुशीला, तमन्ना, सुहानी, विशाल, महेन्द्र, साक्षी, विपिन आदि मौजूद रहे।
