योगनगरी में लहराया तिरंगा  

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडा रोहण किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए देश भक्ति का संदेश दिया गया। टीएचडीसी के कॉरपोरेट कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर निदेशक वित्त जे बेहेरा, कार्यपालक निदेशक तकनीकी अतुल जैन, मुख्य महाप्रंधक वित्त एबी गोयल, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन वीर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक एमपीएस केके सिंघल आदि मौजूद रहे। उधर, एम्स ऋषिकेश में प्रभारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने ध्वजारोहण किया। समारोह में सेना की बैंड टुकड़ी ने देशभक्ति पर आधारित गीतों की धुनों से उपस्थित लोगों के मन को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में निष्ठा से कार्य करने वाले कर्मचारी दीपक मिश्रा, विपिन सैनी, दिनेश भट्ट, जितेंद्र शर्मा, दिनेश सेमवाल, ताजवर सिंह, सुशील कुमार, अभिषेक पांडे, मुकुल गुसाईं को सम्मानित किया गया। मौके पर डीन एकेडमिक प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो.संजीव मित्तल, डीडीए ले. कर्नल अच्युत रंजन मुखर्जी आदि रहे। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में कुलपति डॉ.विजय धस्माना ने तिरंगा फहराया। मौके पर प्रति कुलपति डॉ.विजेंद्र चौहान, डॉ.सुनील सैनी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसएल जेठानी, डॉ.रेनू धस्माना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *