विधायक बेहड़ ने जाना गैस रिसाव के पीड़ितों और सड़क हादसे के घायलों का हाल

रुद्रपुर। विगत दिनों ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में क्लोरीन गैस रिसाव के पीड़ितों और सिरसा चौकी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में हुए घायलों का विधायक तिलक राज बेहड़ ने गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने सभी पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही शासन-प्रशासन से भी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की तत्काल कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन स्वयं अधिकारी भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए। उन्होंने सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही जिला अस्पताल के चिकित्सकों से घायलों के बेहतर उपचार देने को कहा। यहां पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, डॉ.आरके सिन्हा, सौरव बेहड़, सोनू चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *