सतपुली महाविद्यालय में नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा शुरु

पौड़ी

नगर पंचायत सतपुली के राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं ने गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की शपथ दिलायी गयी। इसके बाद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नमामि गंगे स्वच्छता एवं निर्मल गंगा के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली नगर में निकाली गई। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा व थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा हरी झंडी देकर नगर में रवाना किया गया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए नारे लगाए और ग्रामीणों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष द्वारा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गयी। प्राचार्य डा. संजय कुमार ने बताया के महाविद्यालय में नमामि गंगे पखवाड़े की शुरुआत की गई है जो कि सात दिनों तक चलेगा। जिसमें चित्रकला, भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता सहित गंगा रन, नुक्कड़ नाटक व निर्मल गंगा अभियान के तहत नयार नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और चौपाल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संयोजक डा. दीप्ति माहेश्वरी, प्राध्यापक डा. आरके त्यागी, डा. राकेश इष्टवाल, डा. पूजा ध्यानी, डा. अवधेश उपाध्याय, डा. संत कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *