श्रीनगर शहर की समस्याओं के निस्तारण को लगाई डीएम से गुहार

पौड़ी

श्रीनगर शहर की समस्याओं के निस्तारण के लिए छात्र संघ उपाध्यक्ष ने डीएम से गुहार लगाई है। कहा कि शहर क्षेत्र में स्थानीय निवासियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। डीएम ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है। मंगलवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी ने डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि श्रीनगर शहर में पिछले कई समय से भिखारियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे शहर क्षेत्र में आम जनता को खासी परेशानी हो रही है। भीख मांगने वालों में कम आयु के बच्चों की संख्या अधिक है। जिससे यहां गिरोह होने की संभावना है। छात्र संघ उपाध्यक्ष ने बिड़ला परिसर गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाने की मांग भी की। बिड़ला परिसर के मुख्य गेट के समक्ष एनएच पर हो रहे नाली निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराए जाने की मांग भी की। डीएम ने इस संबंध में सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *