स्वास्थ्य विभाग ने तीन डेंटल क्लीनिक किए सील


रुद्रपुर। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से नगर के तीन गैर मान्यता से चल रहे डेंटल क्लीनिक में छापेमारी की। पंजीकरण न होने के कारण इन्हें सील कर दिया गया। टीम ने चार डेंटल क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इसमें एक रुद्र डेंटल क्लीनिक गूलरभोज रोड गदरपुर को संबंधित संस्था में पंजीकरण न होने के कारण सील किया गया। वहीं समर डेंटल क्लीनिक गदरपुर को भी पंजीकरण न होने के कारण सील किया गया। इसके अलावा ग्लोबल डेंटल क्लीनिक सकैनिया रोड गदरपुर का भी पंजीकरण नहीं होना पाया गया। गदरपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव सरना ने इस क्लीनिक पर भी ताला लगाकर इसे सील कर दिया। इसके बाद टीम आजाद डेंटल क्लीनिक महतोश मोड़ गदरपुर पहुंची। यहां क्लीनिक बंद मिला। टीम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सरना, दंत चिकित्सक डॉ. शालिनी कपूर, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजू गिरी, कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद रिजवान, राजस्व निरीक्षण जीएस राणा और टीम के अन्य सदस्य, पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *