बिजली चोरी में तीन पर केस दर्ज
काशीपुर। उपखंड अधिकारी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सैनी ने विद्युत विभाग की टीम के साथ श्यामपुरम में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान श्यामपुरम् में जगदीश पुत्र नन्नू सिंह, अरविन्द शर्मा पुत्र नरेन्द्र शर्मा व शैलेन्द्र वर्मा पुत्र मदनलाल वर्मा के घरों में विद्युत मीटर से पहले कट मारकर बिजली चोरी पकड़ी। तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
