राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा में भी पढ़ाई के रास्ते खुले: प्रो० शास्त्री

 

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के कुलपति प्रो.रूपकिशोर शास्त्री का कहना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मातृभाषा में भी पढ़ाई के रास्ते खुले हैं। प्रो. शास्त्री ने कहा कि देश में नए कॉलेज तथा विवि खोले जा रहे हैं। साथ ही नए आईआईटी और आईआईएम की स्थापना हो रही है। कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इतनी विविधताओं को सम्मिलित करते हुये सभी के लिए बेहतर एवं मूल्यपरक शिक्षा प्राप्त हो सके, इसके प्रयास शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *