छात्रों को बताई बायोडाटा की उपयोगिता 

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय पावकी देवी में साक्षात्कार को लेकर बायोडाटा का निर्माण विषय पर करिअर काउंसलिंग सेल की ओर से आयोजित कार्यशाला में छात्रों को बायोडाटा की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। मंगलवार को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. छाया चतुर्वेदी ने कहा कि बायोडाटा कागज पर जीवन की उपलब्धि होने साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, जिसमें गैर जरूरी विवरण नहीं होना चाहिए। कार्यशाला की मुख्य वक्ता डॉ.तनुआर बाली ने कहा कि बायोडाटा में संक्षिप्त रूप में अपनी संपूर्ण शौक्षिक सूचनाओं की जानकारी देना होता है। उन्होंने छात्रों के समक्ष बायोडाटा के स्वरूप प्रस्तुत कर समिति से उनका मूल्यांकन करने का आग्रह किया। कार्यशाला में डॉ. रेखा सिंह संजय कुमार,अंजना, गुंजन जैन,मुकेश रावत,राजेंद्र सिंह, विकास, सुभाष, निखिल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *