विधायक से अतिरिक्त भूमि आवंटित करवाने की मांग

नई टिहरी। बांध विस्थापित-प्रभावित संघर्ष समिति ने अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान विधायक को अवगत कराया कि टिहरी बांध परियोजना के कारण जिन लोगों को विकसित-अविकसित भूखंड आवंटित किए गये थे, उन्होंने भवन निर्माण के दौरान अतिरिक्त भूमि पर निर्माण किया है। पूर्व में कुछ परिवारों में शासन एवं पुनर्वास निदेशक के स्तर पर स्वीकृति प्राप्त कर तत्कालीन विभागीय निर्धारित मूल्य जमा करवाकर भूमि आवंटित करवा है। समिति के शिष्टमंडल ने विधायक से मांग की है कि विस्थापितों की भांति शहर के अन्य लोगों को भी अतिरिक्त भूमि का आवंटन करवा जाय। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस मांग को लेकर घोषणा की थी। स्थानीय लोगों ने इसे बेहद जरूरी बताते हुए अतिरिक्त भूमि आवंटन करवाये जाने पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। जिस पर विधायक ने समिति को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस मौके पर समिति के सचिव राजेंद्र डोभाल, कोषाध्यक्ष चंद्रपाल परमार, सह सचिव चतर चौहान, एसएस नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *