बसपा की मजबूती पर जोर दिया


रुड़की। बसपा संस्थापक स्वर्गीय काशीराम के जन्म उत्सव पर पार्टी की ओर से कार्यक्रम हुआ। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती करने को कहा। सिकरौढ़ा मार्ग पर एक फार्म हाउस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी इमरान मसूद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी अपनी जगह काफी मजबूत है। उत्तराखंड में भी और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि घाड़ क्षेत्र के लोगों का बसपा से काफी लगाव है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य बृजवाल ने कहा कि क्षेत्र के भगवानपुर झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हैं। उन्होंने लोगों को लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम ने कहा कि पार्टी के साथ युवाओं के जुड़ने की लगातार तादाद बढ़ रही है। सुबोध राकेश के पार्टी में जुड़ने पर युवाओं और अन्य कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *