प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर सवाल



रुड़की। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बोर्ड परीक्षा में प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर सवाल उठाए हैं। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्षिक गृह परीक्षा और बोर्ड परीक्षा की तिथियां एक ही दिनों में है। वार्षिक गृह परीक्षा के समय ही प्राथमिक शिक्षकों को बोर्ड ड्यूटी में लगाने से सभी प्रधानाध्यापकों के सामने समस्या आ गई है कि परीक्षा कैसे कराएं। किस तरह उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन होगा और परिणाम कैसे बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभाग को वार्षिक गृह परीक्षा समय सारणी तैयार करते समय बोर्ड परीक्षा समय सारिणी का ध्यान रखना चाहिए था। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा माध्यमिक शिक्षकों से ही सम्पन्न कराई जाए। अपरिहार्य स्थिति में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बोर्ड ड्यूटी में लगाया जाए ताकि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षाएं भी सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *