राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

विकासनगर

पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी के एनएसएस शिविर के तहत सोमवार को हनोल मंदिर परिसर और ठडियार मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य ने शिविर स्थल पर पहुंचकर स्वयंसेवकों से अभी तक शिविर में मिले अनुभवों की जानकारी ली। प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि साफ सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना जरूरी है। बौद्धिक सत्र के दौरान पूर्व जिपं सदस्य आराकोट परमेश्वरी रावत ने महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जानकारी दी। कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में वहां के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। भारत युवाओं का देश है, जहां 65 प्रतिशत युवा रहते हैं। कहा कि एनएसएस से न केवल समाज को, बल्कि छात्रों को भी काफी लाभ होता है। एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण करना है। युवा पूरे हौसले से जीवन में आगे बढ़ें और संकल्प लें कि अपने समाज और राष्ट्र के लिए वे अनवरत काम करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीनाक्षी कश्यप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन रावत, डॉ. अवधेश कुमार यादव, समीर, मनीष, लोकेंद्र, प्रियांशु, अभिषेक, सोनाली आदि मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *