हईया-अलसी मोटर मार्ग पर उखड़ने लगा डामर

विकासनगर

करोड़ों की लागत से बने हईया-अलसी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के पांच महीने बाद ही पेंटिंग उखड़ने लगी है। स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि मार्ग निर्माण के दौरान विभागीय अधिकारियों से घटिया गुणवत्ता की शिकायत की गई थी, लेकिन तब उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर हर्इया से हईया-अलसी मोटर मार्ग का निर्माण किया गया गया। इस मार्ग से सकनी, कनबुआ, ककाड़ी लूवाठां आदि गांवों के ग्रामीणों की यातायात की सुविधा मिलती है। इस मार्ग के पांच किमी हिस्से पर चार करोड़ 95 लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य कराया गया। स्थानीय निवासी प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, भोपाल सिंह, मातवर सिंह ने बताया मार्ग निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से घटिया गुणवत्ता की शिकायत की गई थी, लेकिन तब अधिकारियों ने ग्रामीणों की बात को सुना ही नहीं। अब निर्माण के पांच माह बाद ही सड़क से पेंटिंग उखड़ने लगी है, जिससे सड़क पर गड्ढे बन रहे हैं। नई सड़क पर गड्ढों के कारण कई दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। कहा कि पाला गिरने पर पूरी पेंटिंग के उखड़ने का खतरा बना हुआ है। उधर लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया कि मार्ग पर तीन से चार प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं, जहां पेंटिंग उखड़ी हुई है वहां संबंधित ठेकेदार को सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *