भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आभार रैली


रुड़की। नकल विरोधी कानून विधान सभा में पास होने पर कलियर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीपल चौक से आभार रैली निकाली। मंडल अध्यक्ष पंकज पाल व अकरम साबरी ने कहा कि नकल विरोधी कानून भ्रष्टाचारियों के ऊपर लगाम लगाने का काम करेगा। उन्होंने कहा अब कोई भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। इस दौरान डॉ. शहजाद, अजहर प्रधान, सचिन सैनी, बसन्त सैनी, सुशील, अर्जुन सैनी, राव सदाकत, गौरव मोहन, इसरार अल्वी, तसव्वर कुरैसी, ताहिर, फारुख, इमरान, इंतजार, महताब त्यागी, साकिर सिद्दकी, नौशाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *