शौर्य दिवस को सम्मान के साथ मनाया जाएगा


नई टिहरी। शौर्य दिवस मनाने को डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि शौर्य दिवस को पूरे सम्मान व श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। सम्बंधित अधिकारियों के शौर्य दिवस के लिए पूरी तैयारियों करने के निर्देश दिए। जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शौर्य दिवस के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करने, प्रभातफेरी निकालने व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा का कार्यक्रम प्रस्तुत करने को कहा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल योगेंद्र सिंह ने बताया कि शासनादेशानुसार गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में आगामी 26 जुलाई को कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम नवनिर्मित युद्ध स्मारक बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों कके शहीदों के चित्रों पर पुष्पचक्र एवं फूल अर्पित कर श्रद्धांजली दी जायेगी। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों की वीर नारियों, आश्रितों को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर स्कूली छात्र 8 बजे से बौराड़ी चौक से युद्ध स्मारक तक प्रभात फेरी, 9.30 बजे मुख्य अतिथि के शहीदों को श्रद्धांजलि, 10 बजे स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.30 बजे वीर नारियों का सम्मान, 10.45 से 11 बजे तक संबोधन कार्यक्रम आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *