पीएम एवं सीएम को चिट्ठी भेज फसल बीमा से सम्बंधित पूछे सवाल


देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अलग-अलग चिट्ठी भेजकर उनसे जवाब मांगा गया है। यहां उन्होंने बताया कि आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा गया है कि पिछले छह साल में फसल बीमा योजना से अब तक 13 बीमा कंपनियों ने 72 हजार करोड़ रूपये का कारोबार किया है और छह साल में इसमें से सिर्फ 25 हजार करोड़ रूपये का भुगतान इन बीमा कंपनियों द्वारा किसानों को किया गया है। इस अवसर पर आज की चिट्ठी कार्यक्रमें मोटे तौर पर बीमा कंपनियों को 50 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का सीधा मुनाफा पहुँचाया गया है, जबकि इस वर्ष भारत सरकार के 2022-23 के बजट में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बजट में गत वर्ष की तुलना में 1875 करोड़ रूपये की कटौती की गई है किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर आज की चिट्ठी कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गत माह मार्च 2023, आकस्मिक वर्षा से प्रदेश के किसानों की फसलों एवं उद्यानों को बहुत नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *