निर्माण कार्यों का बहिष्कार करेंगे ठेकेदार

श्रीनगर गढ़वाल। अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर समिति कीर्तिनगर ने राजकीय निर्माण कार्यों की रॉयल्टी के नए नियम व बढ़ी हुई जीएसटी दर वापस न लिए जाने पर 12 अगस्त से निर्माण कार्यों का बहिष्कार करने व धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस संदर्भ में एसडीएम को दिए ज्ञापन में समिति के अध्यक्ष चिरंजी लाल पुंडीर ने कहा है कि 28 जून 2022 के शासनादेश के अनुसार सरकार ने पूर्व नियम को बलद कर निर्माण कार्यों की रॉयल्टी को लेकर नए नियम बना हैं। कहा इसके विरोध में गत दो अगस्त को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया था। बावजूद कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिल पाया है। जिससे ठेकेदारों में भारी रोष व्याप्त है। जिस कारण ठेकेदारों ने 12 अगस्त से लोनिवि कीर्तिनगर एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं में क्रमिक रूप से धरना-प्रदर्शन एवं कार्यों का बहिष्कार का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *