शतरंज और कैरम प्रतियोगिता 29 अक्तूबर से
कोटद्वार
वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से 29 अक्तूबर से शतरंज और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। मानपुर स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुल्क सौ रुपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है। खिलाड़ियों के पंजीकरण के लिए केसर सिंह चौहान व राजेंद्र पंत को संयोजक का दायित्व दिया गया है। यह जानकारी संगठन अध्यक्ष पीएल खंतवाल ने दी।
