छात्र युवा सम्मान दिवस के रूप में मनाई पंडित नेहरु की जयंती
नई टिहरी।
पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 132वीं जंयती को कांग्रेस ने छात्र युवा सम्मान दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने पार्टी दफ्तर में पड़ित नेहरु के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही स्कूली बच्चों को पुस्तक, पेंसिल और प्रतीक चिन्ह् के साथ मिठाई भेंट की। पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित नेहरू ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। नेहरु को बच्चों से अत्यधिक लगाव था, बच्चें उन्हें चाचा नेहरु कहकर संबोधित करते थे। कहा देश हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों हमेशा याद रखा जाऐगा। मौके पर ज्योति प्रसाद भट्ट, देवेन्द्र नौडियाल, आशी रावत,कुलदीप पंवार, लखवीर चौहान, मुर्शरफ अली, नवीन सेमवाल, सोहन सिंह रावत, मुर्तजा बेग, नफीस खान, अनीश खान, गौरव रावत, अंकित रावत आदि मौजूद थे।
