लोहाघाट में बाल दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

चम्पावत।

बाल दिवस पर लोहाघाट में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सीएकेडमी में प्रबंधक कविराज मौनी और प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी की देखरेख में आयोजित प्राथमिक वर्ग की सौ मीटर दौड़ में नैतिक मेहरा, हर्षित नरियाल, मयंक बिष्ट, मनोज, बालिकाओं में स्तुति माहरा, प्रियंका गिरि, शिवांशी कुमारी, माध्यमिक वर्ग में तन्मय बिष्ट, हिमांशु तड़ागी, पारस कन्याल, बालिकाओं में निवृत्ति कन्याल, हर्षिता अधिकारी, तनुजा पांडेय पहले तीन स्थान पर रही। आयोजन में ममता मौनी, चम्पा गहतोड़ी, गुंजन जोशी, मोनिका जोशी, मुकेश कुमार, कृष्ण कुमार, नीलम गिरी रहीं। बाराकोट के एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रबंधक राजू गड़कोटी के नेतृत्व में गुब्बारा फोड़, कबड्डी, खोखो, जलेबी दौड़, स्पून , मेहंदी प्रतियोगिता हुई। यहां प्रधानाचार्य चंद्रभान गहतोड़ी, नवल जोशी, दीपिका पुनेठा, गीता अधिकारी, रजनी जोशी, राकेश जोशी, मनोज कुमार, सुमित कुमार, नीमा आर्य, ज्योति अधिकारी, जानकी पांडे रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *