जिपं बोर्ड पर लगे आरोपों को गलत बताया


रुड़की। शुक्रवार को लक्सर क्षेत्र के कई लोग नगर के बालावाली चौक पर इकट्ठा हुए तथा खानपुर विधायक द्वारा हरिद्वार जिला पंचायत बोर्ड पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत बताते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जिपं बोर्ड विधानसभा की तरह एक सदन है। जिला पंचायत अध्यक्ष पर निराधार आरोप लगाए गए हैं। प्रदर्शन करने वालो में जोधसिंह, कुलदीप चौधरी, घनश्याम, अंकुर चौधरी, अमरेश कुमार, अमित, सुमित, पंकज प्रधान, अशोक कुमार, देवेंद्र चौधरी, शकील अहमद, शिवकुमार, हर्ष चिकारा, नीशू चौधरी, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, राजदेव, दीपक पंवार, बबलू मिस्त्री मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *