अमेरिका में पढ़ाई और छात्रवृत्ति के अवसर बताए
रुड़की। आईआईटी रुड़की में करियर डेवलपमेंट सेल ने को-एजुकेशन यूएसए, यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन और अमेरिकी दूतावास के सहयोग से अमेरिका में पढ़ाई और छात्रवृत्ति के अवसर पर सत्र आयोजित किया। छात्रों को अमेरिका में उच्च शिक्षा और उनके लिए उपलब्ध विभिन्न छात्रवृत्ति अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम ने आईआईटी रुड़की, एनआईएच रुड़की और सीबीआरआई रुड़की के फैकल्टी, छात्रों और स्टाफ सदस्यों सहित लगभग 240 प्रतिभागी शामिल रहे। मुख्य अतिथि कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर उमेश शर्मा ने कहा कि कौशल विकास और अवसरों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन महत्वपूर्ण है। अपने संदेश में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने कहा करियर डेवलपमेंट सेल छात्रों को संबंधित उद्योगों के थिंक-टैंक के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
