नेत्र चिकित्सा शिविर 19 को
रुड़की
निर्मल आई इंस्टीट्यूट की ओर से 19 सितंबर का लक्सर में कुंआखेड़ा गांव के पास स्थित शांति कुंज के आपदा राहत शिविर के परिसर में निशल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के संयोजक अरुण कुमार भारतीय ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन खानपुर के भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन करेंगे। बताया कि शिविर में सुबह नौ बजे से दोपहर बारह बजे तक लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। इलाज के लिए मरीजों को अपना आधार कार्ड, राशनकार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा।
