अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग में आयुष व तनुष अकादमी ने जीते मुकाबले
देहरादून।देहरादून जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 19 डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में आयुष क्रिकेट अकादमी व तनुश क्रिकेट अकादमी ने अपने अपने लीग मैच जीत लिए।
गुरुवार को हुए मुकाबले में आयुष क्रिकेट अकादमी ने दून स्टार्स क्रिकेट अकादमी को 86 रन से हरा दिया। जबकि तनुष अकादमी ने आरआर पाल अकादमी को 58 रन से हराया। मोम्स रायवाला में आयुष क्रिकेट अकादमी ने पहले खेलते हुए 30 ओवर में 5 विकेट पर 229 रन बनाए। पूर्वांश ध्रुव ने 60, अभिषेक बर्त्वाल ने 50, वासु गोरसी ने 35 रन बनाए। परितोष चौहान ने 2 विकेट लिए। जवाब में दून स्टार्स क्रिकेट अकादमी 30 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 143 रन ही बना सकी। परितोष चौहान ने 40, शान खरोला ने 32, आदित्य शर्मा ने 31 रन बनाए। विनायक बलूनी, अमर भारद्वाज ने दो-दो विकेट लिए। वहीं तनुष क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में पहले खेलते हुए तनुष अकादमी ने 33 ओवर में 7 विकेट खोकर 195 रन बनाए। जिसमें उदय शंकर ने 55, राहुल चौहान ने 45, अभिषेक रावत ने 40 रन का योगदान दिया। सुनील रावत व फरहान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में आरआर पॉल अकादमी 32.4 ओवर में 137 रन पर ढेर हो गई। सरांश रावत ने 67 रन बनाए। गोविंद सिंह ने 3, गोल्डी मलिक ने 2 विकेट लिए।
