भैरवनाथ मंदिर में लोगों ने लगाया नए अनाज का भोग

पौड़ी। ऊखीमठ ब्लॉक के पर्यटन गांव सारी क्षेत्र के रूसडी तोक स्थित बाबा भैरवनाथ के मंदिर में भक्तों ने नए अनाज का भोग लगाया। भक्तों ने नए अनाज से अराध्य के लिए कई प्रकार के भोग बनाए। साथ ही क्षेत्र व अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की अराध्य से मनौती भी मांगी। भजन मंडली ने भी भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। पूरा माहौल भक्तिमय रहा। साथ ही अपने अराध्य की पूजा अर्चना के बाद भक्तों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट व महिला मंगल अध्यक्षा मंजू देवी की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर बाबा भैरवनाथ के पश्वा जगत सिंह भट्ट, पूर्व अध्यक्षा ममंद नर्वदा देवी, उप प्रधान अनिता देवी, पूर्व प्रधान राजेश्वरी देवी,पूर्व प्रधान गुड्डी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम, पारेश्वरी देवी, सा.का. दिलवर नेगी, आनंद सिंह नेगी सहित महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *