19 लाभार्थी महिलाओं को बांटीं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट

विकासनगर।

बाल विकास परियोजना सहसपुर की ओर से मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के उद्देश्य के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 19 महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी बांटीं गईं। साथ ही, विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। गुरुवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र निगम रोड सेलाकुई पर मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सभासद शारदा देवी ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रथम दो बालिकाओं एवं जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर माता और नवजात शिशु कन्या को यह किट दी जा रही है। यह योजना प्रसवोपरांत मातृ एवं कन्या शिशु के पोषण और अतिरिक्त देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। सुपरवाइजर ममता लेखक ने बताया कि मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का उद्देश्य बालिकाओं की अच्छी प्रकार से देखभाल के साथ लिंगानुपात में सुधार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी, कुपोषण की समस्या को दूर करना और शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान को बढ़ावा देना है। उन्होंने विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए भी लाभार्थियों को जागरूक किया। इस मौके पर इंद्राशाह, राजवती, उर्मिला देवी, बबली, मनीषा, मंजू, अंजना पाल, संगीता, साजिदा, सुमन पाल, सत्यवती, रानी, रजनी, साधना, पूजा पाल आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *