महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सास गिरफ्तार

शाहपुर ।

नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर दो हाड़ा में एक महिला ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उषा देवी (38) पत्नी सुरिंदर कुमार ने अपने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उषा की सास उसे मानसिक रूप से परेशान  करती थी। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने सास रोशनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उषा के दो लड़के हैं। पति मजदूरी करता है।  थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की सास को आज अदालत में पेश किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *