एसडीएम से की सड़क चौड़ीकरण में अनियमितता की शिकायत

विकासनगर।

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर साहिया बाजार में हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। शनिवार को इस आशय का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए बताया कि सड़क चौड़ीकरण मानक के अनुसार कराने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने एसडीएम सौरभ असवाल को बताया साहिया बाजार में सड़क की चौड़ाई दस मीटर रखी जानी चाहिए। इसके साथ ही सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नालियां भी बनाई जानी चाहिए। बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ज्ञापन सौंपने वालों में राकेश सिंह, ग्यारू दत्त, बाबूराम, गजेंद्र सिंह, नरेश राय, प्र्रताप राय, सुंदर सिंह, रघुवीर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *