छात्र-छात्राओं को अग्निशमन सुरक्षा संबंधी जानकारी दी
हरिद्वार
अग्निशमन विभाग ने श्रीराम पब्लिक स्कूल श्यामपुर में छात्र-छात्राओं को अग्निशमन सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। इस दौरान स्कूली बच्चों के सामने आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। बुधवार को अग्निशमन अधिकारी शीशपाल सिंह नेगी ने बताया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी के निर्देश पर फायर सर्विस स्टेशन मायापुर की एक टीम लीडिंग फायरमैन कुंवर सिंह राणा के नेतृत्व में श्रीराम पब्लिक स्कूल श्यामपुर पहुंची। इस दौरान टीम ने स्कूली बच्चों और स्टाफ को अग्निशमन सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। साथ ही फायर एक्सटिंगशर और अन्य उपकरण का संचालन कर आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया। वहीं टीम ने बच्चों से लोगों को अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को कहा।
