अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने रेस्क्यू टीमों को दिया साधुवाद
हरिद्वार
श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भी प्रसन्नता जताई है। बुधवार शाम में प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल निर्देशन में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने लगातार संघर्ष करते हुए 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकलने में सफलता हासिल की है। श्रमिक परिवारों के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड सहित पूरे भारत के लिए यह खुशी की बात है और गौरवान्वित करने वाला क्षण है।
